SDM के नेतृत्व में दादरखुर्द में बड़ी कार्यवाही, सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जा बाउंड्री बाल में चला बुलडोजर,भू माफियाओं से 5 एकड़ सरकारी जमीन को कराया गया मुक्त.....

Views




कोरबा :- जिला मुख्यालय कोरबा से लगे दादरखुर्द में कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी कोरबा के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने भू माफियाओं द्वारा किये गए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बाउंड्री बाल पर बुलडोजर चलाकर धवस्त कर दिया है! सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की कार्यवाही से दादरखुर्द तथा जिला के भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है! 

दादरखुर्द क्षेत्र में तेजी के साथ शहरीकरण हो रहा है जिससे यहाँ की जमीन की कीमत आसमान छू रहें हैं और भू माफियाओं ने इस क्षेत्र में सक्रिय होकर निजी जमीन के साथ सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा करने का खेल जोरों पर है!भू माफियाओं ने दादरखुर्द के मानिकपुर डिपरापारा क्षेत्र से लगे लगभग 5 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया और उसको अवैध प्लाटिंग करते हुए कई लोगों को करोड़ों रुपये में बेच दिया गया और खरीदे गए लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्का बांऊडीबाल बना रखा था जिसकी शिकायत कलेक्टर कोरबा से की गई थी जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी कोरबा द्वारा बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जा को धवस्त कर दिया है! 

जानकारी और सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकारी जमीन के इस खेल में कृष्णा नगर और SECLभगतसिंह कालोनी के जमीन दलालों का नाम सामने आ रहा है जिन्होंने सरकारी जमीन को कोरबा निवासी एक सेठ से खरीदा और अवैध प्लाटिंग करते हुए करोड़ों रुपये में बेच दिया सूत्रों की जानकारी के अनुसार सत्ता पक्ष से जुड़े एक नेता जो एक सविधानिक पद पर बैठे हैं उनके द्वारा भी अपने रिश्तेदार के नाम पर लगभग 1 एकड़ जमीन यहाँ पर खरीद कर पक्का बाउंड्री बाल बना गया था जिसको भी धवस्त कर दिया गया है!दादरखुर्द की जमीन की रजिस्ट्री बंद है तब से जमीन दलालों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अवैध रूप से विक्री किया जा रहा और उस पर रातोंरात बांऊडीबाल मकान बनाया जा रहा है शासन प्रशासन को इस पर सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है!

0/Post a Comment/Comments