कोरबा :- पशु जिला चिकित्सालय कोरबा में पर्याप्त सुविधा नहीं होने से जिला के पशु पालक और पशु सेविकाओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही हैं! जिला के पशु सेविका मेघा चौहान ने कोरबा कलेक्टर के जनदर्शन में ज्ञापन सौंपते हुए जिला के पशु पालक और पशु सेविकाओं को होने वाली परेशानी से कलेक्टर को अवगत कराया गया है और मांग की गई है कि जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में यथाशीघ्र चिकित्सक और सर्जन की पदस्थापन की जाये!
पशु जिला चिकित्सालय की बदहाली पर सवाल खड़े करते मेघा चौहान ने कलेक्टर से मांग की है कि सुरक्षा की दृष्टि से बांऊडीबाल और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए आवागमन के लिए पक्की सड़क का निर्माण करने की मांग रखी है!

Post a Comment