नरियारा नगर पंचायत हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा था।
हाई स्कूल का परिणाम 67% हायर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 91%।
नरियारा।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित किए जाने वाली बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है इसके अंतर्गत दसवीं कक्षा का नरियारा नगर पंचायत की हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम 67% था हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91% था इस तरह से परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा परसेंटेज कम आया मगर उसके बावजूद भी टॉप करने वाले छात्राएं निम्न है।
कुमारी शिक्षा सुमन बंजारे 81% पिता का नाम छोटेलाल बंजारे माता का नाम संगीता बंजारे कक्षा 12वीं शिक्षा सुमन बंजारे से हमने पूछा क्या करना चाहती हो आगे तो उन्होंने कहा नीट की तैयारी करूंगी और अपना करियर मीट के माध्यम से चयन होकर करियर पर सबसे पहले फॉक्स करूंगी उन्होंने कहा।
कुमारी अंजली टंडन पिता ईश्वर टंडन माता सुनी टंडन 80% कक्षा बारहवीं पास करने के बाद उन्होंने कहा कि आगे मेरी तैयारी डीएलएड की तैयारी है क्योंकि डीएलएड की कंपटीशन एग्जाम फाइट होने के बाद में शिक्षा संबंधित विषय का चयन कर अपनी करियर की शुरुआत करूंगी।
कुमारी पायल पटेल पिता लखन पटेल माता चित्रलेखा पटेल 79% दसवीं में पास होकर कहा कि मैं गणित लेकर अध्ययन करूंगी कक्षा 11वीं क्लास से।
तीनों छात्राएं नगर पंचायत की गौरव है की टॉप कर गई है और अपने स्कूल अपने नगर अपने माता-पिता एवं अपने गुरु जनों का एवं बड़े बुजुर्गों का ही आशीर्वाद से हमें अच्छे परिणाम मिले हैं जो की हमारे लिए काफी अच्छी वरदान साबित हुई है यह तीनों लड़कियों का बयान है जो की काफी संतोषजनक अपना कथन प्रस्तुत किया है।
इस तरह से हमारे संवाददाता कहते हैं कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं का परिणाम इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में काफी नीचे गिर चुका है परसेंटेज ग्राफ उसके बावजूद भी आज छात्राएं सबसे अधिक संख्या में सुपर टॉप 10 के श्रृंखला में अपना नाम दर्ज करवाया है इसके साथ ही नजर नगर पंचायत का भी के स्कूलों का जो नाम दर्ज हुआ है वह काबिले तारीफ है।
मीडिया परिवार की ओर से छत्तीसगढ़ में सुपर टॉप 10 करने वाले छात्राओं को एवं बेहतर परीक्षा परिणाम की स्थिति को देखते हुए सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इसी तरह से परीक्षा परिणाम काफी अच्छी थी यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अच्छी शगुन मानी जाती है।
Post a Comment