नितेश लहरी कृत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘दिलदार मोर यार’ 29 मई को आएगी सिनेमाघरों मैं।

Views



शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

रायपुर ////जांजगीर चांपा।  सिने साउंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 'दिलदार मोर यार' अब प्रदर्शन के लिए तैयार है।  मिली जानकारी के मुताबिक 'दिलदार मोर यार' की रिलीज डेट 29 मई 2026 बताई जा रही है। फ़िल्म के निर्माता हैं नंदिता सतपथी और लेखक,निर्देशक हैं नितेश लहरी। नितेश लहरी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के एक जाने माने,प्रसिद्ध व प्रतिभाशाली अनुभवी निर्देशक हैं जो अब तक पहुना, सोन चिरैया, आशिक़ मयावाले, मया होगे रे, मोर बाई हाई फाई और मंगलसुत्र सहित कई फिल्मों के निर्देशन के बाद 'दिलदार मोर यार' दर्शकों के बीच ला रहे हैं।

दिलदार मोर यार की कहानी की बात करे तो फिलहाल प्यार,मोहब्बत के साथ और क्या शामिल है ये तो पूरी फ़िल्म देखने के बाद ही हम जान पाएंगे। लेकिन गीत संगीत बहुत दमदार होने वाला है, एक गीत 5 मई को रिलीज हो चुका है - तोर संग प्यार होगे, जिसे दर्शकों का गजब प्यार मिल रहा है। जैसे जैसे फ़िल्म के दूसरे गाने और ट्रेलर आते आएंगे तब फ़िल्म की कहानी के राज खुलेंगे। वैसे भी ज्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नही है, क्योंकि 29 मई 2026 को फ़िल्म रिलीज हो ही रही है। 

दिलदार मोर यार में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे अज्जु सतपथी, भूपेश लिल्हारे, दीपिका सिंह और कंचन विश्वकर्मा। इनके अलावा अन्य किरदार में विजय मिश्रा, श्वेता शर्मा, आकांक्षा देवांगन, जय गुप्ता, माही साहू, सिम्मी ध्रुव, अनिल पटेल, राजेन्द्र देवांगन, बलराज पाठक, प्रमिला रात्रे, नोखु सिंगौर, अमूल्य निधि मिश्रा, अखिलेश वर्मा, जयापति सहित कई कलाकार नज़र आएंगे। 

इस फिल्म के निर्देशन के साथ ही नितेश लहरी ने कहानी, पटकथा और संवाद भी लिखे हैं। फिल्म की निर्मात्री नंदिता सतपथी है। फिल्म का संगीत पक्ष भी काफी मजबूत दिख रहा है, जिसकी जिम्मेदारी अज्जू सतपथी ने निभाई है और जो बतौर अभिनेता,गायक,संगीतकार व निर्माता पहली बार पर्दे पर आ रहे हैं। फिल्म के गीतों को मोनिका वर्मा और अज्जू सतपथी ने अपनी सुंदर आवाज़ दी है, जबकि गीत लिखे हैं सलाम ईरानी ने। तकनीकी टीम में लक्ष्मण यादव डीओपी और आनंद साहू एक्शन की जिम्मदारी बखूबी निभाये हैं।

* फिल्म - दिलदार मोर यार

* निर्माता - नंदिता सतपथी

* लेखक,निर्देशक - नितेश लहरी

* छायांकन - लक्ष्मण यादव

* संपादन - गौरांग त्रिवेदी

* एक्शन - आनंद साहू,

* डांस - राम यादव,

* कैमरा - लक्ष्मण यादव,

* गीत - सलाम ईरानी,

* संगीत - अज्जु सतपथी,

* स्वर - अज्जु सतपथी व मोनिका वर्मा

* मेकअप - रज्जु

* कॉस्ट्यूम - लवकुमार

* भाषा - छत्तीसगढ़ी

* प्रदर्शन - 29 मई 2026।

0/Post a Comment/Comments