बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 (संजय गांधी नगर/तारबाहर) के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने 1062 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है l उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वी. मधुसूदन राव को पराजित किया l इस वार्ड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और यहाँ कांग्रेस ने अपनी जीत की लंबी परंपरा को कायम रखा है l मधुसूदन राव पुनः हार गए सोचने वाली बात यह है जब कि जिस प्रत्याशी को 2025 के नगर निगम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा इसके बाद भी यह गलती! आखिर तारबहार की जनता ने एक बार फिर परिवारवाद को सराहा अब देखना होगा आने वाले समय में परिवारवाद का तिलिस्म टुटेगा। एक बार फिर कांग्रेस अपने किले को बचाने में कामयाब हुई!

Post a Comment