नरेंद्र अरोड़ा _____/भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने का महत्वपूर्ण माध्यम है _श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य वक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री / भारतीय जनता पार्टी का का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, संगठन सशक्तीकरण पर दिया गया जोर
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को द गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, लाई में हुआ। शिविर में जिले भर से आए लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, विचारधारा के विस्तार और जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मंच पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, वर्ग प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप सलूजा, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, वर्ग नियंत्रक लखन लाल श्रीवास्तव,वर्ग नियंत्रक डोमरू बेहरा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी मंच पर मौजूद रहे.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी संगठन और सरकार की कार्यप्रणाली का आधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा समाज के हर वर्ग के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।
शिविर के वर्ग प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और सेवा भाव का विकास करना है। उन्होंने दो दिनों तक आयोजित विभिन्न सत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में संगठन के इतिहास, विचारधारा, सुशासन, सामाजिक समरसता, प्रभावी संवाद और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, महापौर रामनरेश राय, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिमा यादव,राहुल सिंह, आशीष मजूमदार, संजय राय, जमुना पाण्डेय, रीता आईच, जया कर,ओमप्रकाश अग्रवाल, सरोज यादव, प्रतिमा पटवा, हीरालाल यादव आदित्य गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं जिले भर से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनकल्याण के कार्यों में उपयोग करने का संकल्प लिया।

Post a Comment