नरेंद्र अरोड़ा मनेंद्रगढ़ __ पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के तत्वाधान में स्वामी रामदेव के आशीर्वाद से सर्व रोग निवारण निःशुल्क योग शिविर का manedra garh मैं आयोजन किया जा रहा है
3 मई को भारत स्वाभिमान,पतंजलि योग समिति के साथ युवा भारत, किसान सेवा समिति व सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण बैठक मनेंद्रगढ़ में होगी।
आगामी मई माह में प्रस्तावित सर्व रोग निवारण योग शिविर को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस संबंध में 3 मई को शाम 5 बजे राजस्थान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जन प्रतिनिधियों के साथ, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समाज के प्रमुख नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
पतंजलि योग पीठ छ ग के वरिष्ठ राज्य प्रभारी संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष योग शिविर का आयोजन मई माह में प्रस्तावित है। शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर निवासियों के साथ साथ पूरे mcb जिले को योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
शिविर में देश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, नेचुरो थैरेपिस्ट , मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ एवं साउंड हीलर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में लगभग 1000 प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार की जा रही है।
उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस जनहितकारी को सफल बनाने हेतु सहयोग के लिए निवेदन किया है। 3 मई को आयोजित बैठक में शिविर की विस्तृत रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उत्तरदायित्वों का निर्धारण किया जाएगा।
आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के योग शिविर न केवल लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक होंगे, अपितु समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं जागरूकता का भी प्रसार करेंगे। नगर निवासियों से निवेदन की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Post a Comment