कोरबा /छत्तीसगढ़
कोरबा जिला में बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राखड़ को संयंत्रों और ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से फेंकने से शहर से गांव तक के आमजन काफी परेशान हैं।
छुरी नगर पंचायत से लगे क्षेत्रों में इन दिनों राखड़ माफियाओं ने निजी जमीन बताकर सरकारी जमीन पर राखड़ फेंक रहे हैं।जिसकी शिकायत पार्षद करुणा शंकर देवांगन ने एसडीएम कटघोरा से किया है पार्षद ने अपने शिकायत में बताया है कि राखड़ माफियाओं ने गांगपुर से झोराघाट मार्ग विजय घाटी के ऊपर और छुरी नगर पंचायत से छुरीखुर्द जाने वाले रास्ते पर निजी जमीन बताकर सरकारी जमीन पर बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के राखड़ फेंक रहे हैं। जिससे क्षेत्र में पर्यावरण प्रदुषित हो रहा है क्षेत्र के लोग पहले से ही एनटीपीसी राखड़ डैम से प्रभावित है अब राखड़ माफियाओं के खुले में अवैध राखड़ फेंकने से चिंतित हैं।
Post a Comment