नरेंद्र अरोड़ा___. जिला – मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) मैं पतंजलि योगपीठ द्वारा 31may से 6 जून तक विशेष योग एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा
इंटीग्रेटेड योग शिविर एवं चिकित्सा शिविर हेतु बैठक संपन्न
मनेन्द्रगढ़ स्थित राजस्थान भवन में इंटीग्रेटेड योग शिविर एवं चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संजय अग्रवाल (वरिष्ठ राज्य प्रभारी) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 160 योग साधकों की प्रभावशाली उपस्थिति रही।
बैठक में पतंजलि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण—
राम शर्मा (प्रदेश संगठन महामंत्री, पतंजलि),
निकेश साहू (सह राज्य प्रभारी, पतंजलि किसान सेवा समिति),
तथा निधि दीदी (सेवाव्रती) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर आयोजन का महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 मई से 6 जून 2026 तक मनेन्द्रगढ़ में सात दिवसीय योग-यज्ञ सप्ताह एवं इंटीग्रेटेड चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की महत्वपूर्ण जानकारी
स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर, मनेन्द्रगढ़
समय: प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से आयोजित होगा
इस शिविर में पतंजलि हरिद्वार से प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा सातों दिवस उपचार प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (BP), घुटनों का दर्द, अस्थमा, मोटापा तथा श्वास संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न रोगों का उपचार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से किया जाएगा।
योग एवं चिकित्सा का प्रभावशाली प्रदर्शन
अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में संजय अग्रवाल ने सर्वप्रथम मुद्रा विज्ञान का अभ्यास कराया तथा कहा कि योग केवल शारीरिक एवं मानसिक क्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बनाने की जीवनशैली है।
उन्होंने स्वामी रामदेव द्वारा प्रदत्त चिकित्सा पद्धतियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया। इस अवसर पर श्रृंगी चिकित्सा, एक्यूपंचर एवं अन्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसका लाभ लगभग गणमान्य नागरिकों ने प्राप्त किया तथा अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए।
आगामी योजना के बारे में अंत में संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि मनेन्द्रगढ़ के पश्चात इसी प्रकार के योग एवं चिकित्सा शिविर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे जन-जन तक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके।
उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल रहे जिनमें
श्रीमती चांपा देवी पावले (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी),
श्रीमती प्रतिमा यादव (न पा अध्यक्ष)
विजय राणा (न पा अध्यक्ष)
संजीव ताम्रकार (प्रदेश मंत्री, भाजपा),
पंकज जैन (सदस्य, चेंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़),
सतीश गुप्ता
मुकेश अग्रवाल (पार्षद),
सुनैना विश्वकर्मा (पार्षद),
सुनील सिंह (पार्षद),
दयाशंकर यादव (पार्षद),
धर्मेंद्र पटवा (न पा उपाध्यक्ष ),
शैलेंद्र जैन (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी, अंबिकापुर)
सूरज यादव , आशीष सिंह , सतीश उपाध्याय ,राम सहोदर ,रामबाबू अग्रवाल ,शैलू शिवहरे (),शराफत अली , अजीमुद्दीन (पार्षद)जयंती लाल यादव आदि उपस्थित आयोजित इस बैठक के लिए राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार एवं रघुनाथ पोद्दार का विशेष योगदान रहा
Post a Comment