गौरेला पेंड्रा मरवाही -- बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया जब मालगाड़ी के डिब्बे इंजन से अलग हो गया। लेकिन गनीमत रही कि लोको पायलट नें तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
दरअसल पूरी घटना बिलासपुर कटनी रेल मार्ग का है जहां जानकारी के अनुसार पेंड्रा रोड की तरफ से अनूपपुर कटनी की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन वेंकटनगर - खैरझीटी रेलवे लाइन पर स्थित खैरझीटी स्कूल के पास में कोयले से भरी मालगाड़ी के 25 डिब्बे टूटकर अलग हो गए। वहीं लेकिन गनीमत रही कि लोको पायलट नें तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। और एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। वहीं यह पूरी घटना रविवार शाम की बताई जा रही हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी जांच मौके पर पहुंचा। जहां जांच के बाद सभी डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ा गया था। साथ ही जोड़ने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया था। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते गाड़ी नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल कपलिंग टूटने के कारणों की जांच की जा रही है।।
Post a Comment