फर्जी पंजीयन कर योजना का लाभ लेने का मामला उजागर
जांजगीर-चांपा जिले में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना बिर्रा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन में की गई। मामले में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में जांच आगे बढ़ाई गई।
शिकायतकर्ता गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत) ने 2 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
फर्जी तरीके से लिया गया योजना का लाभ
शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्वर्गीय सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी पंजीयन कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का अनुचित लाभ लिया गया।
जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के बयान, मृत्यु पंजी और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें मृत्यु तिथि 2 जून 2025 को संदिग्ध पाया गया।
Post a Comment