जांजगीर चाम्पा पुलिस की सक्रियता से संगठित ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्मुनियम केवल चोरी अंतर्जिला गिरोह का हुआ पर्दाफाश

Views

 



अलग-अलग जगहों से गिरोह के 06 सदस्यीय आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, बोलेरो वाहन को एम्बुलेस के रूप तैयार कर पुलिस एवं आम जन को भ्रमित करने चोरी का माल का किया जाता था परिवहना


* आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कॉपर, एल्युमिनियम, ट्रांसफार्मर, लोहे का एंगल, 04 नग मोबाइल एवं वाहन छोटा हाथी क्रमांक CG-10 AS-5452, बोलेरो एंबुलेंस क्रमांक CG-10 AT-5255, वारदात में प्रयुक्त कटर मशीन ब्लेड, पाना पेचिस बरामद जुमला कीमती 17,30,000₹ (सत्रह लाख तीस हजार रूपये)


⏩ प्र गिरफ्तार आरोपी: 

01. मुख्य आरोपी - अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी पिता सूरज वानी उम्र 26 वर्ष निवासी रिस्दा परसाडीह मोहल्ला वार्ड क. 01 थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

02. संतोष भास्कर पिता कमल प्रसाद भास्कर उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क. 06 कोहरौदा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 

03. विरेन्द्र सुमन पिता बुधराम सुमन उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड 12 खोरसी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 

04. राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी पिता बबन वानी उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 

05. अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 

06. राज आर्यन उर्फ रोहित वानी पिता रणवीर वानी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर


⏩ प्र शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से कॉपर वायर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह द्वारा ट्रांसफार्मरों से कॉपर/एल्युमिनियम वायर चोरी कर कबाड़ में खपाने का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।


 मामले का विवरण 

⏩ प्र दिनांक 13–14 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात, रोड दुरपा के पास स्थापित पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलोग्राम कॉपर चोरी होने की रिपोर्ट मनोज कुमार सोनी, कनिष्ठ यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, वितरण केंद्र केरा द्वारा थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराई गई थी। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को धनंजय यादव द्वारा लोहर्सी के पास लगे ट्रांसफार्मर से लगभग 200 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण मे अपराध क्रमांक 21/2026, 48/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया हैा








⏩ प्र प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं सोर्स के माध्यम से पतासाजी की गई। 


⏩ प्र निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण नेतृत्व में विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक आपराधिक गिरोह पूर्व में भी इसी प्रकार की घटनाओं में संलिप्त रहा है। सूचना के आधार पर अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी, निवासी रिस्दा परसा डीह, थाना मस्तूरी बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ एवं कथनों के सत्यापन पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ संगठित रूप से चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कथनानुसार, गिरोह द्वारा पहले क्षेत्र में घूम- घूमकर ट्रांसफार्मर/केबल की रेकी की जाती थी, मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाई जाती थी तथा शंका से बचने हेतु पिक- अप वाहन एवं बोलेरो एंबुलेंस का उपयोग कर रात्रि में वारदात को अंजाम दिया जाता था। बोलेरो वाहन को एम्बुलेस के रूप तैयार कर पुलिस व आम जन को भ्रमित करने के उछदेश्य से चोरी के माल के परिवहन मे उपयोग किया जाता था ताकि किसी को संदेह न हो, चोरी के पश्चात कॉपर वायर को अमर बाबू मुख्य कबाड़ी निवासी रिसदा के कबाड़ में खपाया जाता था।


⏩ प्र आरोपियों ने थाना मुलमुला/अकलतरा क्षेत्र सहित अन्य कई गांवों में भी एल्युमिनियम केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिन मामलों में संबंधित थानों के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरोह द्वारा बलौदा बाजार एवं बिलासपुर जिला में भी पूर्व में घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। प्रारंभिक जांच में करीब कुल 10 से अधिक वारदातों में संलिप्तता सामने आई है, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

⏩ प्र प्रकरण के मुख्य आरोपी अमर बाबू एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध पूर्व में भी जिला बलौदा बाजार–भाटापारा के थाना भाटापारा ग्रामीण एवं थाना गिधौरी में इसी प्रकार के चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। न्यायालय में विचाराधीन है इसी प्रकार जिला बिलासपुर के थाना मस्तूरी एवं थाना पचपेड़ी में भी आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों के विरुद्ध लगातार अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज होने एवं संगठित रूप से अपराध कारित किए जाने के कारण उनके विरुद्ध संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ी गई है।

⏩ प्र जप्त सामग्री:

ट्रांसफार्मर, कॉपर/एल्युमिनियम वायर, वारदात मे प्रयुक्त 04 नग मोबाईल 

वाहन: छोटा हाथी क्रमांक CG-10 AS-5452, बोलेरो एंबुलेंस क्रमांक CG-10 AT-5255

वारदात में प्रयुक्त कटर मशीन ब्लेड, पाना पेचिस,

जुमला कीमती 17,30,000/- (सत्रह लाख तीस हजार रूपये )


 यह सफलता थाना शिवरीनारायण की टीम द्वारा मजबूत सूचना तंत्र, तकनीकी विवेचना एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के निवासी हैं।


⏩ प्र उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, सउनि ,आर पी बघेल , नरेन्द्र शुक्ला, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, आरक्षक शिवरायसागर, प्रवीण साहू, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव,, रामकुमार कश्यप, विश्वजीत आदिले, राघवेन्द्र घृतलहरे, दिनेश चौहान, शेषनारायण साहू, जयदीप भास्कर, टुकेश्वर डडसेना, यशवंत पाटले एवं, थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

0/Post a Comment/Comments