मनोरंजनइशिका यादव को मिला बेस्ट फ़िल्म एक्ट्रेस का खिताबी।
छत्तीसगढ़मनोरंजन
इशिका यादव को मिला बेस्ट फ़िल्म एक्ट्रेस का खिताब
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री इशिका यादव की मेहनत को मिला बड़ा सम्मान—रंग झांझर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
आर के न्यूज छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री इशिका यादव ने एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवाते हुए रंग झांझर अवार्ड 2025-26 में बेस्ट फ़िल्म एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया।
रंग झांझर, जो कि छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड नाइट है, हर वर्ष प्रदेश के फ़िल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करता है। इसी कड़ी में इस वर्ष बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी इशिका यादव को उनकी सुपरहिट फ़िल्म “मोर छंइहा भुईयाँ – 3” के शानदार प्रदर्शन के लिए दी गई।
अवार्ड मिलते ही इशिका यादव के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर फ़ैंस क्लब तक, हर जगह बधाइयों का तांता लग गया।
हमारी न्यूज़ एजेंसी से विशेष बातचीत में इशिका यादव ने कहा—
“यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है। मैं इसे अपने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को समर्पित करती हूँ जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया। इसके साथ ही मैं सतीश जैन सर की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे ‘मोर छंइहा भुईयाँ – 3’ जैसी बड़ी फ़िल्म में काम करने का मौका दिया। उन्हीं की वजह से आज मैं यह खिताब हासिल कर सकी।”
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कई वर्षों से सक्रिय इशिका यादव ने अपने अभिनय और मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। लगातार धमाकेदार फ़िल्में देने वाली इशिका प्रदेश की उभरती हुई सुपरस्टार्स में गिनी जाती हैं।
रंग झांझर का यह सम्मान उनके फ़िल्मी सफर को और भी प्रेरणादायक बनाता है।
Post a Comment