भाजपा द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ समर्पण दिवस के रूप में आयोजित ..

Views नरेंद्र अरोड़ा मनेंद्रगढ़. - मनेंद्रगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा अटल कुंज में अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी तथा उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोटिशः नमन किया.
समर्पण दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चंपादेवी  , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी के साथ उपस्थित समस्त लोगों द्वारा सामूहिक गीत की प्रस्तुति भी हुई 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लखन लाल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर आधारित था। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का चिंतन केवल विचार नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन दर्शन है, जो सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य विचारों से प्रेरणा लेकर वर्तमान सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रत्येक स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है। अंत्योदय की भावना के साथ गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष मजूमदारने किया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष द्वय  सरोज यादव,संजय राय, जिला प्रवक्ता जमुना पांडे,जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी,कार्यालय प्रभारी राकेश यादव,जनार्दन केवट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिमा पटवा,मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित शर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण विश्वकर्मा, पार्षद सुशीला सिंह,अर्चना विश्वकर्मा,चंदा केसरवानी, लक्ष्मी प्रसाद कोरी,गोपाल प्रसाद बुनकर सावित्री मनहरे,हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष सिंह,जलील शाह, महेंद्र पाल सिंह,विवेक अग्रवाल, राहुल जायसवाल, भुपत सिंह समेत विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

0/Post a Comment/Comments