प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनसरी निवासी नेहा राठौर (19 वर्ष), पिता सतीश राठौर ने अज्ञात कारणों से घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल, और बलबीर सिंह के साथ तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और बिना देर किए युवती को अपने ही वाहन पर,उपचार के लिए नरियरा अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा तत्काल उपचार शुरू किया गया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और उसे नया जीवन मिला। परिजनों ने पुलिस और चिकित्सा स्टाफ की त्वरित मदद के लिए आभार जताया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय पर मिली सहायता और प्रशासन की सजगता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Post a Comment