इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अदाकार मन कुरैशी के द्वारा दीपक जलाकर शुभारंभ किया गया।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रसेड़ा में यूनिक पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार मन कुरैशी के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया शुभारंभ के कड़ी के अंतर्गत मन कुरैशी के द्वारा दीपक जलाकर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मन कुरैशी के अतिरिक्त अध्यक्षता जानकी सुरेश सिंह ने किया एवं दिनेश सिंह ठाकुर उर्मिला रविंद्र यादव दिलेश्वर साहू कांति मानु टंडन रामाधार बंजारे अंजलि पवन हिट लहरे हेमलता कमलेश नेम उत्तरा चंद्रभान चौहान रसिक बिहारी सिंह सेगर कामता प्रसाद रात्रे ।
यूनिक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आर पी साहू प्रभारी प्राचार्य अर्थात उप प्राचार्य कार्तिक राम पाल आयोज करने वाले दिनेश कुमार साहू नंदिनी साहू शिक्षण स्टाफ में मनहरण अविनाश भीनेद्र भूपेंद्र देवराज चंद्र प्रकाश पंकज कुमार दिनेश कुमार दीप्ति डिंपल ज्योति नम्रता भारती अंजली पल्लवी दिव्या स्वामी राजकुमारी परमेश्वरी महेश्वरी विमला प्रमिला पुष्प लता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी प्रस्तुति देने वालों को सम्मानित भी किया गया एवं सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया सम्मानित किया गया मोमेंटो से एवं पुष्प माला से भी स्वागत किया गया सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मन कुरैशी बच्चों के साथ नाचते हुए नजर आए वह भी अपने ही फिल्म गीतों पर फिल्म सुकुवा पर विशेष रानी के फुन्दरा गाना में विशेष डांस किया गया है इस पुनीत अवसर पर मन कुरैशी ने कहा कि बच्चों में सीखने की ललक सबसे ज्यादा होती है इसलिए बच्चों का उत्साह वर्धन करना बहुत जरूरी होता है जिन विद्यार्थियों ने अच्छी अंक अर्जित कर साल का नाम रोशन किया है उनको मेरा कोटि-कोटि बधाई एवं इस तरह से बच्चों की उज्जवल भविष्य की मैं विशेष शुभकामना देता हूं कि आगे इस तरह से साल का नाम रोशन करें और मुझे इस तरह से प्रतिवर्ष आमंत्रित करते रहे क्योंकि मुझे बच्चों के बीच में आना और जाना काफी अच्छा लगता है खास तौर से छोटे-छोटे बच्चों के साथ में मेरा विशेष लगाव रहता है।
प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया प्राचार्य ने यह कहा कि धन्य है हम आज हमारे जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के इस यूनिक पब्लिक स्कूल में छत्तीसगढ़ के कलाकार का आगमन हुआ मुख्य अतिथि के तौर से जो कि हमें काफी अच्छा लगा इस तरह से हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मन कुरैशी को धन्यवाद जो कि इतना कीमती समय निकालकर हमारे लिए विशेष योगदान दिया आशा करते हैं कि मन कुरैशी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा कायम रहेंगे।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।



Post a Comment