_हंसता हुआ नूरानी चेहरा _ पार्श्वगायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर द एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा मनेन्द्रगढ़ _____ _हंसता हुआ नूरानी चेहरा _ पार्श्वगायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर द एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप, पुरानी बस्ती मनेन्द्रगढ़ द्वारा भावपूर्ण संगीत संध्या का आयोजन संपन्न* कार्यक्रम में लता दीदी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।


इस अवसर पर कविता दीवान एवं सुनैना विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत “कजरा मोहब्बत वाला” और “हँसता हुआ नूरानी चेहरा” ने समा बाँध दिया। वहीं पार्वती दीवान ने “तू जब-जब मुझको पुकारे” गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। अचितों अधिकारी द्वारा गाए गए गीत को भी श्रोताओं ने खूब सराहा। मंजीत सिंह की प्रस्तुति “बेखुदी में सनम” ने वातावरण को संगीतमय बना दिया, जबकि वेद पाण्डेय द्वारा गाया गया “अच्छा तो हम चलते हैं” गीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गया।


कार्यक्रम के दौरान लता मंगेशकर के संगीत जीवन और भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

0/Post a Comment/Comments