मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अयोध्या रवाना किया गया..

Views राजेश राठौर
 दैनिक दर्पण न्यूज़
जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ राज्य की महत्त्वकांक्षी योजना रामलल्ला तीर्थ दर्शन योजना (अयोध्या धाम)नि:शुल्क यात्रा: चयनित हितग्राहियों के लिए यात्रा, भोजन, आवास और दर्शन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य शासन द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।
सुरक्षा एवं स्वास्थ्य: प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों की सहायता के लिए शासकीय कर्मचारी, डॉक्टर और सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे..
 भक्तिमय अनुभव: यात्रियों को अयोध्या, काशी, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम जैसे प्रमुख तीर्थों के दर्शन कराए जाएंगे..
छत्तीसगढ़ राज्य की महत्त्वकांक्षी योजना रामलल्ला तीर्थ दर्शन योजना (अयोध्या धाम) अंतर्गत आज बुधवार 04 फरवरी को खोखरा जेल चौक से सभी दर्शनार्थियों को फूल माला बुके भेटकर, तिलक लगाकर हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया..

 इस कार्यक्रम अंतर्गत जांजगीर चाम्पा जिले के 84 हितग्राहियों को आज तीर्थ के लिए भेजा गया..

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के सभापति अजीत गढ़वाल और वार्ड नं 17 की पार्षद मनीषा गोपाल जी थे, कार्यक्रम में जिला पंचायत के समाज कल्याण विभाग के बरखा जी नगर पालिका जांजगीर नैला के अनुपम तिवारी, जय प्रकाश राठौर, उमा शंकर गोपाल, पुरुषोत्तम राठौर, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे..

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads