बिलासपुर थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जलसों निवासी शिवनारायण वर्मा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर 8 फरवरी को पुलिस ने आरोपी के घर के आंगन में दबिश दी, जहां से 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 पीले प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपये है, जब्त की गई।आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया। कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
कोनी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार 55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Views
Post a Comment