राजेश राठौर
1. अश्वनी केवट उर्फ परमेश्वर पिता कौशल उम्र 38 वर्ष निवासी बैजलपुर थाना बलौदा
2. मनमोहन गांधी पिता कौशल प्रसाद उम्र 31 वर्ष निवासी बैजलपुर थाना बलौदा
3. भोला प्रसाद केवट पिता कौशल प्रसाद केवट उम्र 42 वर्ष निवासी बैजलपुर थाना बलौदा
4. लोकेश कुमार केवट पिता महेन्द्र कुमार केवट उम्र 21 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा..
*मामले का विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी हंषराज कश्यप निवासी बैजलपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.01.2026 को गांव के ही कौशल प्रसाद केवट के घर छट्ठी कार्यक्रम हो रहा था कौशल प्रसाद अपने घर के सामने बाजा बजा रहा था गांव के लागो के साथ प्रार्थी के परिवार भी नाच रहे थे नाचने के दौरान प्रार्थी के परिवार वाला और कौशल प्रसाद के परिवार के लोगो से लडाई झगड़ा विवाद हो गया था मामला शांत भी हो गया था रात्रि 08.30 बजे उसी बात को लेककर प्रार्थी के घर के सामने संदीप केवट को उसका भांजा लाकेश केवट लडाई झगडा मारपीट कर रहा था। प्रार्थी अपने कमरा से घर के बाहर निकलकर लडाई झगडा मारपीट को छुडा रहा था उसी समय लोकेश केवट प्रार्थी को गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा लड़ाई झगडा को देकर लोकेश के परिवार वाले आ गये और लाकेश को क्यो मारपीट किये हो बोलकर अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी, भोला प्रसाद केवट एंव उसके अन्य रिश्तेदार एक राय होकर हाथ मुक्का डण्डा व टांगी से प्रार्थी को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपाश्री विजय कुमार पाण्डेय* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना अपना जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर ,आरक्षक बृजपाल बर्मन,संदीप डहरिया,नारायण भानू का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment