रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
रायपुर... जांजगीर चांपा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव महाशिवरात्रि के 2 दिन पूर्व 13 फरवरी से प्रदेश के 15 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
फिल्म रायपुर के श्याम टॉकीज सहित छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स में भी इसे रिलीज किया जा रहा है।
डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस से व फिल्म के निर्माता निर्देशक श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि वह स्वयं शिव भक्त हैं और ऐसी फिल्म का निर्माण किया है जिसमें दर्शकों को एक सुंदर धार्मिक परिवारिक कहानी के साथ भगवान शिव से जुड़ी ऐसी ऐसी बातें जानने को मिलेगी जो सिर्फ शिव महापुराण में पढ़ी जा सकती हैं। फिल्म के डीओपी है दिनेश ठक्कर व क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाई है जॉनसन अरुण ताम्बी ने फिल्म में अभिनय किया सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री नैनी तिवारी, अखिलेश वर्मा, डॉ अजय सहाय, वर्षा बर्मन, संतोष जैन, योगेश अग्रवाल, नवलदास मानिकपुरी गोकुल चतुर्वेदी, विजय मिश्रा, नील देवांगन, भानुमति कोसरे, गोपाल पोर्ते मुस्कान, सीमा, सत्यभाभा संतोष राठौर, संजय तैलंग संतोष प्रकृति, स्वेता, याकूब खान दिलीप बैस, डुगेश्वर समेत अन्य कलाकारों ने अभिनय का जलवा दिखाया है । फिल्म में समस्त ज्योतिर्लिंगों का वर्णन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गूंफी पेंटल करते नजर आएंगे।
श्रवण राठौर सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वह अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें।
हमारे संवाददाता कहते हैं कि इस तरह की धार्मिक फिल्म रजत जयंती के पावन अवसर पर रिलीज किया जा रहा है इसके पहले धार्मिक फिल्म रिलीज हुई थी जय शीतला मैया अब मोर महादेव फिल्म को दर्शक देखेंगे और अपना विशेष प्यार देंगे।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

Post a Comment