सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 27 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां कुल 271 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार 12,200 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से नगर पंचायत सरसींवा में यह आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इन कंपनियों में निकली भर्ती
1. स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड
इस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12,200 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सारंगढ़, सरसींवा, बसना सहित अन्य स्थान शामिल हैं।
2. जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
कंपनी टेक्नीशियन के 30 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है। चयनित युवाओं को 15,240 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नौकरी के लिए सारंगढ़, लैलूंगा और आसपास के क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
3. चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
इस कंपनी में कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12,200 रुपये वेतन मिलेगा। कार्यक्षेत्र सारंगढ़ और आसपास के इलाके होंगे।
4. टीपीएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
टीपीएल सर्विसेज की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कई पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
टेक्नीशियन: 5 पद
आईटीआई फिटर: 50 पद
आईटीआई गैस कटर: 18 पद
आईटीआई ग्राइंडर ऑपरेटर: 20 पद
आईटीआई वेल्डर: 17 पद
आईटीआई टर्नर: 5 पद
आईटीआई केन ऑपरेटर: 10 पद
आईटीआई मशीन ऑपरेटर: 15 पद
हेल्पर: 50 पद
इन पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता और निर्धारित शैक्षणिक अर्हता जरूरी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार 14,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इन पदों का कार्यक्षेत्र जेएसपीएल निर्धारित किया गया है।
रोजगार मेले में जाते समय साथ रखें ये दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी लेकर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले अपनी योग्यता के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर लें।
कहां से मिलेगी भर्ती से जुड़ी जानकारी?
रोजगार मेले में उपलब्ध पदों, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल पर देखी जा सकती है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
रोजगार मेले का समय: सुबह 10:30 बजे से
स्थान: नगर पंचायत सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
तिथि: 27 नवंबर 2026

Post a Comment