बिलासपुर
मनीष पाल
बिलासपुर - सिरगिट्टी थाना मे अंतर्गत महिला डाक्टर का ऐसा कारनामा जिससे आपकी रूह कांप जाएगी सर्फी का चादर ओढे डा उज्जवला कराडे द्वारा गर्भपात कराए जाने का आरोप लगा है | पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने पति सुयश अग्रवाल और जेपी हास्पिटल की संचालक डाक्टर उज्ज्वला कराडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा निवासी सुयश अग्रवाल (24) की शादी 26 अप्रैल को सरसीवा निवासी आकांक्षा अग्रवाल से हुई थी। आकांक्षा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था। वह आए दिन विवाद कर तलाक लेने की बात कहता था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। पति को आशंका थी कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक लेने में परेशानी होगी। इसी वजह से उसने गर्भपात कराने की योजना बनाई।
तलाक में बच्चा बाधा बन रहा था इसलिए पति सुयश अग्रवाल ने डॉक्टर उज्जवला कराडे से मिलकर कराया पत्नी का अबॉर्शन पति द्वारा डॉक्टर से मिलीभगत कर तीन माह की गर्भवती पत्नी का बेहोश कर बिना सहमति गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने पति और डॉक्टर पर केस दर्ज किया है।
सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर उज्जवला कराडे पर एफआईआर।
पीड़िता ने बताया की किस उसके पति ने पहले उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां गर्भपात नहीं हो सका। इसके बाद 13 नवंबर को रूटीन जांच कराने के बहाने वह उसे सिरगिट्टी के गणेश नगर स्थित मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक जेपी हास्पिटल ले गया। वहां भर्ती कराने के बाद उसे बातों में उलझाया गया और बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया गया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर उसकी सहमति के बिना गर्भपात कर दिया गया। होश आने पर पति ने बच्चे की हार्टबीट कम होने की बात कहकर उसे गुमराह किया।आकांक्षा 14 नवंबर को अपनी मां संजू अग्रवाल, भाई अमन, मयंक और भाभी रेनू के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब अपोलो अस्पताल में हुए इलाज और जेपी हास्पिटल के दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में पति और डाक्टर की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment