*इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही जिस दौरान समाज के सभी वर्गों की संगत ने पहुंचकर लंगर प्रसाद ग्रहण करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया*
उल्लेखनीय है की आज पूरे विश्व में सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है | इसी उपलक्ष्य में आज मनेन्द्रगढ़ मैं गुरुद्वारा श्री साध संगत साहिब स्टेशन रोड पर समस्त कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर बीते कई दिनों से ही गुरुबाणी कीर्तन हो रहे हैं जिसमें संगत का विशेष उत्साह देखा जा रहा है | उल्लेखनीय है कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी सिख संगत ने 11 दिन पहले से ही शुरू कर दी थी जिसमें सुबह 5.30 बजे से ही लगातार 11 दिन प्रभात फेरी गुरबाणी कीर्तन करते हुए सिख संगत निकली | जिससे समस्त मनेंद्रगढ़ का वातावरण गुरबाणी रस से ओत प्रोत रहा | तत्पश्चात 22 नवंबर से अमृतसर से आए भाई संदीप सिंह जी मजीठिया रागी जत्थे ने अपने सुरीली आवाज से संगतो को गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर निहाल किया और गुरुनानक देव जी के तीन मुख्य सिद्धांत 1) किरत (कर्म ) करो
2) नाम सिमरन करो
3) बाँट के खाओ
के पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया

Post a Comment