नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह से मिला सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, सौजन्य भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

Views





 राजेश राठौर 

दैनिक दर्पण न्यूज़ 



जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका बुके एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विभागीय विषयों से नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। साथ ही जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्मित करने तथा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के सकारात्मक एवं त्वरित समाधान के लिए संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।


संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारु बनाने के लिए विभाग और शिक्षक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। संगठन भविष्य में भी विभाग के साथ सकारात्मक सहयोग एवं संवाद के माध्यम से जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगा।


नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर प्रताप सिंह ने संगठन द्वारा रखे गए विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा शिक्षक हित एवं जिले की शैक्षणिक व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।


सौजन्य भेंट के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ श्री अशोक पाटले, श्री चक्रपाल तिवारी, श्री मनहरण थवाईत, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष हरीश गोपाल, जिला सचिव दिनेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप भारती, कार्य जिलाध्यक्ष विवेक राठौर एवं आशीष सिंह, जिला महिला अध्यक्ष मधु कारकेल, मीडिया प्रभारी नीलीमा सिंह सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इसके अलावा कृष्ण कुमार यादव, रामस्वरूप साहू, जयप्रकाश कश्यप, संजय चौहान, अजय मधुकर, प्रिती शर्मा, निधि सोनी, श्रद्धा साहू, रामेश्वर आदित्य, उपेंद्र कश्यप, विमल एक्का, चंद्र प्रकाश यादव, अमित महिलांगे, मनीष सिंह चंदेल, अनिल साहू, धीरेन्द्र राठौर, भूपेंद्र नेमी, संजीव राठौर, अरविंद यादव, असीमधर दीवान, दीपक थवाईत, रविन्द्र कंवर, प्रमित सिंह, शशिकांत पाण्डेय, राजेश रात्रे, प्रेम सिंह कौशिक, दीपक यादव, रामभरोस पटेल एवं गणेश साहू सहित जिले एवं विकासखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


— छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन

जिला जांजगीर-चांपा

0/Post a Comment/Comments