पटवारी जांच प्रतिवेदन में पुष्टि फिर भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने नहीं हटाया करोड़ों रुपये की शासकीय जमीन से अवैध कब्जा, कलेक्टर जनदर्शन में हुई शिकायत...,.

Views

 










कोरबा :- आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू ने कोरबा जिला मुख्यालय से लगे

ग्राम दादरखुर्द में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 1532,1533,1534,1535,1536 जो बांस बाड़ी कुम्हार पारा से लगी है जिसे दादरखुर्द निवासी दुरदेशी यादव पिता सहसराम यादव, चमरा सिंह यादव पिता सहसराम यादव, फिरतराम यादव पिता रामेश्वर प्रसाद, जितेन्द्र कुमार घाड़गे पिता पुरुषोत्तम राव घाड़गे, नरोत्तम राव घाड़गे पिता लक्ष्मण राव और विनोद राव घाड़गे पिता लक्ष्मण राव के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और उसे पोड़ीबहार (कोसाबाड़ी) कोरबा निवासी नरेन्द्र कुमार साहू पिता रेशम लाल साहू के पास 1.50 एकड़ शासकीय भूमि को 32000/ रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से 48,00,000/ लाख रुपये में बिक्रय करने का लिखा पढ़ी पचास रुपये के स्टांप पेपर में किया गया है और उस जमीन को नरेंद्र कुमार साहू व उनके साथियों द्वारा टुकड़े करके अवैध रूप से प्लाटिंग करते हुए विभिन्न लोगों को लाखों करोड़ों रुपये में बेचा गया है और खरीदे गए लोगों के द्वारा बाउंड्रीबाल किया गया है जिसकी शिकायत पूर्व में शिकायतकर्ता ने कलेक्टर जनदर्शन में किया था जिस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार कोरबा के माध्यम से हल्का पटवारी दादरखुर्द से जांच प्रतिवेदन मंगवाया गया जिस पर हल्का पटवारी द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसमें शिकायत पत्र में अंकित खसरा नंबर राजस्व अभिलेख में छ. ग. शासन घांस मद में दर्ज है और वर्तमान में उस भूमि पर छोटे - छोटे बाउंड्रीबाल एवं रास्ता का निर्माण करने की पुष्टि की गई है लेकिन फिर भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपये की शासकीय जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया और दोषी जमीन दलालों पर कोई कार्यवाही भी नहीं की गई जिससे उनके हौसले बुलंद हैं! 


          

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार साहू ने शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटाने और दोषी जमीन दलालों पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत किया है अब देखने वाली बात जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कबतक शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटातें हैं और दोषियों पर क्या कार्यवाही करते हैं?

0/Post a Comment/Comments