नरेंद्र अरोड़ा manendragarh____/ *, *संतान की सुख-शांति और दीर्घायु की मंगल कामना के साथ हर छठ पर्व पर महिलाओं ने आस्था एवं श्रद्धा के साथ किया विधि विधान से पूजा अर्चना* *
मनेंद्रगढ़। हरछठ (हलषष्ठी) पर्व के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में जगह-जगह महिलाओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी संतान की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
इसी क्रम में टीवी टावर रोड क्षेत्र में भी महिलाओं ने एकत्रित होकर हरछठ की पूजा विधि-विधान से संपन्न की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ महुआ, अनाज एवं अन्य पारंपरिक सामग्री अर्पित कर हरछठ माता और भगवान बलराम जी का स्मरण किया।
पूजा के दौरान महिलाओं ने हरछठ की कथा का श्रवण किया तथा उपस्थित महिलाओं को पर्व के धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व की जानकारी दी। कथा के माध्यम से संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की गई।
पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण के पश्चात हवन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक हवन में आहुति देकर परिवार और बच्चों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
हरछठ पर्व कृषि संस्कृति और मातृत्व की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व मनाया।

Post a Comment