सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी बम्पर भीड़*

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा manendragarh. ____/सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी बम्पर भीड़


एमसीबी/केल्हारी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संचालित "सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026" के तहत आज 07 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमे 795 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं सरपंच केल्हारी श्रीमती आशा जी के द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और “हर गांव, हर घर - हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं” पहुँचाने की परिकल्पना के साथ आयोजित इस शिविर में सुबह से ही मरीजों और ग्रामीणों की बम्पर भीड़ उमड़ पड़ी। 


*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर सोनहत विधायिका श्रीमती रेणुका सिंह एवं CMHO के नेतृत्व की हुई भूरि-भूरि प्रशंसा*


शिविर में पहुँचे क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और उच्च गुणवत्ता को देखकर प्रदेश के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ अविनाश खरे की खूब तारीफ की । ग्रामीणों ने कहा कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी की दूरदर्शी सोच और स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ डॉक्टरों का मार्गदर्शन और निःशुल्क इलाज आसानी से मिल पा रहा है। सुव्यवस्थित व्यवस्था और आदेशित दल की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) मनेन्द्रगढ़ डॉ. एस. एस. सिंह द्वारा शिविर हेतु उत्कृष्ट एवं सुचारू व्यवस्था कराई गई थी। विभागीय आदेश के तहत जिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन सभी ने समय पर उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ दीं। शिविर में मरीजों के लिए पंजीयन, दवा वितरण, एनसीडी (NCD) स्टॉल, आयुष्मान कार्ड काउंटर, टी.बी. स्क्रीनिंग, ओ.आर.एस. काउंटर, डिजिटल X-RAY, आभा (ABHA) कार्ड स्टॉल एवं अत्याधुनिक लैब जाँच की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।


*शिविर को सफल बनाने में रही महत्वपूर्ण भूमिका*

शिविर प्रभारी डॉ. महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण चिकित्सीय दल ने निष्ठापूर्वक कार्य किया। विशेष रूप से इस शिविर को सफल बनाने मे जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल सहायक नोडल अधिकारी सुलेमान खान, डॉ. मंसूर आलम, BETO प्रमेन्द्र सिंह, संजीत सिंह, काशी प्रसाद सुपरवाइजर आर के तिवारी, सुपरवाइजर एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर इस कैंप को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


*विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएँ:*

शिविर में सिविल अस्पताल

मनेन्द्रगढ़ एवं जनकपुर से आए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया जिसमें डॉ. राकेश कुमार सिंह (मेडिसिन विशेषज्ञ),

डॉ. शौभाग्य शरण सिंह (शिशु रोग विशेषज्ञ),डॉ. अभया गुप्ता (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ),डॉ. राहुल मेहता (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. इंतजार ओरके (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. आलेख सिदार (ई.एन.टी. / नाक, कान, गला विशेषज्ञ),डॉ. भाषिता साहू (नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं आर.डी. दीवान (नेत्र सहायक अधिकारी)

 एवं डॉ. देवप्रताप (दंत चिकित्सक), विक्की अल्फ टोप्पो (फिजियोथेरेपिस्ट) मौजूद रहे।

इस वृहद स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने समस्त डॉक्टरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

0/Post a Comment/Comments