न्यायधानी में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,कानून को ठेंगा दिखाते आरोपी शहर मे बढ रहे अपराध |

Views

 



बिलासपुर 

मनीष पाल


बिलासपुर में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चोरी, लूट और मारपीट के साथ अब चाकूबाजी की घटनाओं ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे शहरवासियो को डर भी लगने लगा है। देवरीखुर्द में एक ऑटो चालक की दिन दहाडे चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान के पास किसी बात को लेकर ऑटो चालक का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

हत्या की घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। आरोपी और मृतक के बीच पहले से किसी तरह का विवाद था या घटना अचानक हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

0/Post a Comment/Comments