जगदलपुर में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न__*अकादमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के अंडर-17 खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में जीता कांस्य पदक*

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा manendra garh_____/*जगदलपुर में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न__*अकादमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के अंडर-17 खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में जीता कांस्य पदक*

मनेंद्रगढ़। सी.बी.एस.ई. द्वारा कृष्णा विकास नेक्स्ट जनरेशन स्कूल जगदलपुर में आयोजित चार दिवसीय क्लस्टर स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में अकादमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के अंडर-17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है । इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से 28 टीम ने इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया! इस प्रतियोगिता में एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदी टीम क़ो क्वार्टर फाइनल मैच में अच्छी शिकस्त दी तथा सेमी फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना का परिचय देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर्स एवं प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है! उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, शिक्षक के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।

0/Post a Comment/Comments