रेलवे विकास को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की DRM बिलासपुर से सौजन्य मुलाकात*

Views

 



नरेंद्र अरोड़ाmanendragarh___/ *रेलवे विकास को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की DRM बिलासपुर से सौजन्य मुलाकात*


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री आज एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन में बिलासपुर रेल मंडल के DRM से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के रेल विकास और औद्योगिक विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्र की आम जनता की जरूरतों को देखते हुए। चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का नागपुर तक विस्तार, चिरमिरी-रीवा ट्रेन को प्रतिदिन चलाने, साथ ही पाराडोल से नागपुर हाल्ट के कार्य को शीघ्र आगे बढ़ाने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़ में उपलब्ध करीब 400 से 500 एकड़ जमीन को रेलवे की परियोजनाओं में शामिल कर नए उद्योग और सेवा क्षेत्र के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के विकास को लेकर DRM बिलासपुर ने सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख दिखाते हुए इन मांगों पर कार्य को आगे बढ़ाने का सार्थक आश्वासन दिया

0/Post a Comment/Comments