कोरबा- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के छात्राध्यापकों द्वारा आज दिनांक 13/8/26 गुरुवार को प्राचार्य श्री रामहरि सराफ सर के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें डाइट कोरबा के छात्राध्यापकों के साथ साथ संस्थान के सभी अकादमिक सदस्यों और कार्यालयीन सदस्यों ने भी भाग लिया इसके साथ ही मनीषा जैन उल्लास प्रभारी के मार्गदर्शन में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक कर प्रौढ़ शिक्षा के माध्यम से 15 वर्ष से ऊपर वाले सभी असाक्षरों को साक्षर करने हेतु नाटक के माध्यम से अनपढ़ रहने के कारण होने वाली समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से छात्राध्यापकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस तिरंगा यात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में लखनलाल धीवर, अरविंद शर्मा, अलकनंदा दत्ता, आशु गुप्ता, पूजा बघेल, रिंकू लोध, नितिशा सुराना, सुहावनी एक्का, मोगरा पटेल, यशोदा देवांगन, सुहावनी एक्का, साहू मैडम का योगदान रहा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डाइट के शिक्षार्थियों द्वारा उल्लास साक्षरता अभियान और पौढ़ शिक्षा पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
Views
Post a Comment