कल्याणिका में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Views

 









गौरेला पेंड्रा मरवाही -- माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ परिषद (2026-27) का शपथ ग्रहण समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। माँ हंसवाहिनी प्रेक्षागृह में जिला-जी.पी.एम. के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अविनाश कुमार मिश्रा जी के मुख्य अतिथ्य में नवनिर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल सहित अन्य पदाधिकारियों को प्राचार्य शैलजा स्वामी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ के राजगीत के साथ हुआ। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि  अविनाश कुमार मिश्रा  ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि हमें जीवन में सदैव बड़े लक्ष्य बनाकर इसे पाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। आपने विद्यालय और प्रबंधन की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। 

अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने छात्रपरिषद के कार्यों और उसके महत्व को रेखांकित करते हुए कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। संस्था के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी एवं स्वामी जगदीशानंद  ने छात्रपरिषद के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया। हेड बॉय के लिए अंश गुप्ता (12वीं), हेड गर्ल आशी राठौर (12वीं), स्पीकर हर्षित साहू (12वीं) एवं रोशनी छाबारिया (12वीं), अनुशासन प्रमुख सृजन गुप्ता (12वीं) एवं आयुषी गुप्ता (11वीं), सांस्कृतिक प्रमुख भूमिका शर्मा (12वीं) एवं आर्यव्रत मिश्रा (12वीं), खेल प्रमुख विभूति सिंह (12वीं) एवं ओम पाण्डे (12वीं), जनसम्पर्क प्रमुख तनिष्का थावरानी (12वीं) एवं लव मेठवानी (12वीं), स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रमुख आर्वी अग्रवाल (12वीं), शिवांक यादव (12वीं), अक्षरा छाबारिया (12वीं) एवं देवांश अग्रवाल को बेच, शेशे एवं स्कूल फ्लेग सौपकर सभी को नया दायित्व सौपा गया। वहीं नर्मदाहाऊस के दलप्रमुख लव असनानी (12वीं), कृष्णाहाऊस के दलप्रमुख रूद्र कुमार जाटव (12वीं), कावेरीहाऊस के दलप्रमुख कुश सिंह परिहार (12वीं), सरस्वतीहाऊस के दलप्रमुख धैर्य जयसवाल (12वीं) मनोनित हुए है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वामी जगदीशानंद जी, विनोद कार्की जी, महादेवानंनद जी सहित प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। शपथ समारोह के आयोजन में सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। तत्पश्चात आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रसंघ के गठन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।

0/Post a Comment/Comments