मनेंद्रगढ़/लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ और गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, मनेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रवासियों के लिए एक अत्यंत सराहनीय पहल की शुरुआत की जा रही है। अब से हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार को निःशुल्क नेत्र उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष अभियान का शुभारंभ 24 जून 2026, बुधवार को होगा। हर माह 2बार आयोजित होने वाले नेत्र शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयंत एक्का (M.S. Ophthalmology) अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की समस्त बीमारियों की जांच एवं
चश्मों की जांच भी की जाएगी।
अब मोतियाबिंद के मरीजों को वर्ष में सिर्फ कुछ-एक बार आयोजित होने वाले शिविरों की लंबी प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा हर माह अपनी सुविधानुसार निःशुल्क ऑपरेशन करा सकेंगे। इच्छुक जन स्व. चंदूलाल अग्रवाल स्मृति लायंस नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट, मौहारपारा, मनेंद्रगढ़ में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार जांच करा सकते हैं।
पूर्व पंजीयन के लिए
इच्छुक मरीज
गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, आमाखेरवा रोड, मनेंद्रगढ़ (मो. 7000707176) में या
लायन राजेश गोयल स्टेशन रोड, मनेंद्रगढ़ (मो. 9301981010) में संपर्क कर सकते हैं।
लायंस क्लब एवं गणेश विनायक आई हॉस्पिटल ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद नागरिकों से इस स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Post a Comment