भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विवेक अग्रवाल को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का एमसीबी जिला संयोजक नियुक्त किया गया

Views

 


नरेंद्र अरोड़ा मनेन्द्रगढ़ ___/भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विवेक अग्रवाल को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का एमसीबी जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।          यह नियुक्ति भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्तिकेय स्वर्णकार द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले की अनुशंसा पर की गई है। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है।

विवेक अग्रवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इससे पूर्व वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी सहित मंडल स्तर पर अनेक जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय तथा व्यापारी समाज के बीच उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विवेक अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में संजीव सिंह, महेंद्र पाल सिंह, दयाशंकर यादव, रोहित वर्मा, आलोक जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पटवा, सरजू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं व्यापारी वर्ग के लोग शामिल रहे।

नवनियुक्त जिला संयोजक विवेक अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले के व्यापारियों को संगठन से और अधिक मजबूती के साथ जोड़ने, उनकी समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापारी वर्ग तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। संगठन की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करूंगा।"

उन्होंने प्रदेश संयोजक कार्तिकेय स्वर्णकार, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार एवं व्यापारी वर्ग के बीच भाजपा की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments