कोरबा :- विगत दो- तीन वर्षों से कोरबा जिला में गंभीर अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है जिला में जिस तरह से घटनाएं घट रही है उसे देखने से लग रहा है अपराधियों को कानून और पुलिस का डर ही नहीं है और उनके हौसले सातवें आसमान पर दिखाई पड़ रहें हैं!
जिला के अधिकांश थाना क्षेत्रों में जिस तरह से हत्या, चाकूबाजी, डकैती, लूटपाट, बलवा और चोरी की घटनाओं ने लोगों को झंझजोर दिया है! आमजन अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिखाई पड़ रहें हैं जिस तरह से छोटी छोटी बातों को लेकर चाकूबाजी और हत्यायें हो रही हैं मानो असमाजिक तत्वों में कानून का डर ही नहीं है जिससे जिला के जिला के पुलिस व्यवस्था पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं और जिस तरह से घटनाएं घट रही है उस पर सवाल उठना भी लाजमी है! फिलहाल जिला पुलिस ने घटी गंभीर घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है लेकिन फिर भी जिला में जिस तरह से गंभीर अपराध की घटनाएं घट रहें हैं वो चिंता का विषय है इस पर जिला के वरिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए ठोस कदम उठाने की जरूरत है!

Post a Comment