पदोन्नति के साथ 15 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Views


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में पदोन्नति और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। स्पेशल ब्रांच सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यरत इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची में 15 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

  • सविता सिंह परिहार को उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा भिलाई पदस्थ किया गया है।
  • अरनोल्ड संतरी बड़ा को जिला जशपुर से संबद्ध पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर बनाया गया है।
  • बृजेश कुमार भदौरिया को सहायक सेनानी, तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर से प्रतिनियुक्ति पर पुलिस प्रशिक्षण स्कूल राजनांदगांव में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अविनाश कुमार अग्निहोत्री को 18वीं वाहिनी मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में सहायक सेनानी बनाया गया है।
  • हरीश कुमार तिवारी को पुलिस प्रशिक्षण स्कूल माना रायपुर से सहायक सेनानी एचसीएम सुरक्षा में पदस्थ किया गया है।
  • अमित शर्मा को 15वीं वाहिनी बीजापुर से संबद्ध एटीएस विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से हटाकर विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है।
  • मनीष कुमार साहू को 17वीं वाहिनी कबीरधाम से संबद्ध नेताजी सुभाषचंद्र बोस अकादमी चंदखुरी से 21वीं वाहिनी करकाभाट, बालोद में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शैलेन्द्र कुमार सेन को एसटीएफ बघेरा, दुर्ग से स्थानांतरित कर 17वीं वाहिनी कबीरधाम भेजा गया है।
  • देवनारायण सिंह को 18वीं वाहिनी मनेन्द्रगढ़ में ही सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • इन्द्रसेन बंजारे को प्रथम वाहिनी भिलाई से संबद्ध विशेष आसूचना शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से सातवीं वाहिनी भिलाई में सहायक सेनानी बनाया गया है।
  • मिलमन मिंज को तीसरी वाहिनी अमलेश्वर से 11वीं वाहिनी जांजगीर में सहायक सेनानी के पद पर भेजा गया है।
  • ओमप्रकाश सेन को एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में ही सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ रखा गया है।
  • राकेश कुमार सलाम को सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर से स्थानांतरित कर 14वीं वाहिनी धनोरा, बालोद में सहायक सेनानी नियुक्त किया गया है।
  • रामबहादुर शर्मा को 10वीं वाहिनी सूरजपुर से 13वीं वाहिनी बांगो, कोरबा भेजा गया है।
  • शब्बीर अली को 13वीं वाहिनी बांगो, कोरबा से स्थानांतरित कर 15वीं वाहिनी बीजापुर में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

गृह विभाग के इस आदेश के साथ पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। माना जा रहा है कि इससे पुलिस विभाग की प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

0/Post a Comment/Comments