एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स महासमुंद की गांजा तस्करी पर लगातार कार्रवाई,अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार

Views

 




मोटरसाइकल की सीट के नीचे छिपाकर किया जा रहा था गांजा परिवहन


1 लाख 46 हजार , 500 रुपए कीमत का 2.930 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त

गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित, 3 नग मोबाइल कुल जुमला 02,01,500 /- रूपये जप्त।

जब्त गांजा फुलवारी उड़ीसा से नून पानी सरायपाली में पुड़िया पुड़िया बेचने हेतु लाया जा रहा था

  

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला महासमुंद में प्रवेश से पहले ही बॉर्डर पर पकड़कर तस्करों के इरादे को किया फेल

जिला में खपाने के पहले ही एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर की गई वैधानिक कार्रवाई


  माह जनवरी 2026 से वर्तमान तक गांजा के 110 प्रकरणों में 7408.811 kg गांजा, कीमत 36 करोड़ 91 लाख 8 हजार 950 रूपये जब्त


 जिले में ndps एक्ट के तहत अब तक 268 आरोपी गिरफ्तार जिसमें छत्तीसगढ़ के 65 व 203 अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया गया


एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 7978 में 03 व्यक्ति उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक होण्डा साइन मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 7978 आया जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिन्हें नाम पता पुछने पर वाहन चालक अपना नाम सदानंद साहू पिता कौशल साहू उम्र 30 साल, बीच मे बैठा व्यक्ति अपना नाम शनिदास वैरागी पिता नोहरदास वैरागी उम्र 19 साल एवं पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम रामदास साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 28 साल सभी साकिनान नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0,का रहने वाला बताया। आरोपीगणो से पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा लगातार पुछताछ करने पर मोटर सायकल के सीट के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये। *उक्त गांजा को फूलवानी उडिसा से ग्राम नूनपानी महासमुंद छ0ग0* स्वयं के बिक्री हेतु ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपी से 2.930 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 1,46,500 रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक होण्डा साइन मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 7978 कीमती 40,000 रूपये,, एवं 03 नग मोबाईल कीमती 15,000 रूपये , जुमला 02,01,500 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी) ,एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।  


 जप्त सम्पत्तीः-

 01. *गांजा 2.930 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 1,46,500 रुपये* 

02- *एक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 7978 कीमती* *40,000रूपये,*   

03- *03 नग मोबाईल कीमती 15,000 रूपये , कुल जुमला कीमती 02,01,500 /-रूपये* 

                                                                       ⚫ गिरफतार आरोपियो का नाम-


 01- *सदानंद साहू पिता कौशल साहू उम्र 30 साल,* 

02- *शनिदास वैरागी पिता नोहरदास वैरागी उम्र 19 साल,* 

03- *रामदास साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 28 साल सभी साकिनान नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0,*

0/Post a Comment/Comments