जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित सलियाटोली गांव में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। करीब 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे 250 सीटर अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Post a Comment