रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के विकास सफर में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर को पहली बार रेल संपर्क मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इस फैसले के साथ ही जशपुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित योजना निर्णायक चरण में पहुंच गई है।
Post a Comment