रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देना और हाल ही में नियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ रणनीतिक बैठक करना है। अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने की योजना पर चर्चा करेंगे। साथ ही जिला अध्यक्षों को लक्ष्य आधारित जिम्मेदारियां सौंपने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी देंगे।
Post a Comment