राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
मृतक परिवार वालो से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी लिए,,,,,
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 06 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर बिर्रा थाना प्रभारी/सायबर प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत की गई है। पुलिस टीमों को अलग -अलग दिशा में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू भी उपस्थित रहे।

Post a Comment