राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
Sakti big breking news-: सक्ती में संदिग्धों की गतिविधि, बेरी मंदिर कॉलोनी में देर रात घूमते दिखे 5-6 युवक, CCTV में कैद हुआ चेहरा, एक युवक बिना नकाब के आया नजर, पुलिस ने पहचान होने पर तुरंत सूचना देने की अपील,,,
सक्ती शहर के बेरी मंदिर के पास स्थित कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे 5-6 बाहरी व्यक्ति कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए, जिनमें से अधिकांश ने अपने चेहरे को नकाब या गमछे से ढंक रखा था।
बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उक्त युवक ने काले या डार्क रंग की शर्ट और हल्के रंग की पैंट पहन रखी है और उसने चेहरे को नहीं ढंका था, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकती है।
सक्ति पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त संदिग्धों को पहचानता हो या उनके संबंध में कोई भी जानकारी हो, अथवा वे कहीं भी दिखाई दें, तो तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें,,,,,
पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Post a Comment