रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर समेत बस्तर संभाग के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने अब अगले दो दिनों के लिए भी बारिश, तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, हालांकि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
Post a Comment