बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर चुचुहियापारा में साय सरकार के राज में लगातार बिजली बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
रहवासियों ने बताया कि शाम होते ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसे देखते हुए गणेश मे नया सब स्टेशन प्रस्तावित हो गया है,ताकि बिजली की समस्या कम हो लेकिन प्रशासनिक दबाव में बताया जा रहा है यहां शासकीय भूमि नहीं है इस कारण महमंद स्थानांतरित किया जा रहा है। गणेश नगर के नाम से प्रस्तावित सब स्टेशन महमंद जाता है तो बिजली की समस्या हमेशा बनी रहेगी!
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द सुधार कार्य कर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Post a Comment