देश निर्माण में श्रमिको का अहम भूमिका शिवानी सिंह

Views

 



______________________________________


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के तत्वधान में आज दिनांक 01 मई 2026 को अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत किरारी (अकलतरा ) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवानी सिंह व्यवहार न्यायाधीश अकलतरा रही श्रीमती शिवानी सिंह के द्वारा अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम दिवस मनाने का उद्देश्य की जानकारी प्रदान की न्यायधीश ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि एक श्रमिक ही है जिनकी मेहनत से पुल, भवन, या बड़े बड़े स्मारक बनाया जाता है वह चाहे किसान हो या छोटे मजदूर इनके ही परिश्रम के चलाते देश निरंतर प्रगति कर रहा है आज श्रम दिवस मनाने का मतलब यह है कि श्रमिक अपने अधिकारों को जाने अधिकारों को जानने के लिए श्रम के साथ साथ शिक्षा प्राप्त करना भी आवश्यक है इसके अलावा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैगिंक उत्पीड़न की जानकारी दी किसी एक ही काम को यदि महिला और पुरूष दोनो कर रहे हैं तो उसे लिंग के आधार अलग अलग मजदूरी देना अपराध है एक ही काम के लिए एक ही वेतन मिलनी चाहिए साथ ही यदि कार्य के दौरान कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसके लिए थाने में रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए इस तरह के घटना का शुरू से ही विरोध करते हैं तो बड़ी अपराध होने से बचा जा सकता है इसके अलावा साइबर अपराध की जानकारी दी और आगामी नेशनल लोक अदालत 09/05/2026 की जानकारी प्रदान की यदि कोई राजीनामा योग्य मामला चल रहा हो तो लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से प्रकरण का निपटारा किया जाता है इसके साथ ही शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्या भी सुनी 

शिविर में पैरालीगल वालेंटियर कलाराम सांडील, देवकुमारी ‌रात्रे, पेनल अधिवक्ता दिलीप कुमार रात्रे ग्राम सरपंच अशोक कुमार कश्यप ग्राम सचिव युगल किशोर शुक्ला, कोटवार चेलाराम एवं भारी संख्या में ग्रामीण और महिला शक्ति उपस्थित रही

0/Post a Comment/Comments