श्रमिकों का माल्यार्पण कर,श्रीफल देकर एवं गमछा पहनाकर, बोरेबासी खाकर किया गया सम्मान

Views

  




अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गत 1 मई को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और श्रमिक सम्मान को केंद्र में रखकर प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा ग्राम पंचायत सधवानी में बोरेबासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा मां छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

इस अवसर पर श्रमिकों को माल्यार्पण कर,श्रीफल प्रदान कर एवं गमछा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ी परंपरा एवं श्रम के सम्मान का संदेश देते हुए समस्त कांग्रेस जन एवं ग्राम वासियों ने साथ बैठकर बोरेबासी का सामूहिक सेवन कर मेहनतकश मजदूर और किसानों के परिश्रम त्याग और सादगी पूर्ण जीवन शैली को सम्मानित किया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मरवाही विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर के के ध्रुव ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति के संरक्षण में सहायक होते हैं,हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  मनीष दुबे ने कहा कि वह मजदूर एवं श्रमिकों के संरक्षण एवं सम्मान के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर उनके हितार्थ मुखर आवाज उठाते रहेंगे। 

कार्यक्रम को आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना पोर्ते, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  रमेश साहू, कोटा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि  पंकज तिवारी, जिला पंचायत गौरेला पेंड्रा मरवाही की सदस्य श्रीमती बूंदकुंवर मास्को, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  शंकर लाल साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री  बाला कश्यप ग्राम पंचायत सधवानी की सरपंच श्रीमती गिरिजा बाई भानू ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष  श्रीकांत मिश्रा, नगर पालिका गौरेला के पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष  निलेश साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सविता राठौर एवं मंडल कांग्रेस गौरेला के अध्यक्ष  अमित सोनी ने संयुक्त रूप से किया।

आभार  विधायक प्रतिनिधि राजेश यादव ने किया ।

0/Post a Comment/Comments