जांजगीर-चाम्पा-: अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना नवागढ़/बलौदा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही..

Views





 राजेश राठौर 

दैनिक दर्पण न्यूज़ 



91 पाव देशी प्लेन शराब व 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,,,,

प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी इंद्रकुमार धनवार उम्र 31 वर्ष ग्राम वार्ड क्रमांक 02 खमदाईपारा खिसोरा के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 15 लीटर किमती 1500 रूपये एंव अश्वनी कुमार खुंटे उम्र 56 वर्ष वार्ड क्रमांक 06 ग्राम कुरमा के कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब कुल किमती 3280 रूपये तथा *थाना प्रभारी नवागढ़* कमलेश सेंडे के नेतृव में कृष्ण कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी हीरागढ़ टूरी थाना नवागढ़ के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4000/₹ बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ तथा थाना बलौदा से निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार ,मुकेश यादव टिकेश्वर राठौर,रज्जू रात्रे,रज्जू टण्डन एंव महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

0/Post a Comment/Comments