पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के नेतृत्व में मनाई गई .

Views
गौरेला पेंड्रा मरवाही -- प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के द्वारा
 21 मई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के नेतृत्व में मनाई गई ।कंप्यूटर युग,तकनीकी क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था एवं संचार क्रांति के जनक जिनके योगदान को भारत कभी भुला नहीं पाएगा।
  ऐसे भारत रत्न ,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके अनमोल योगदान के लिए उन्हें बारंबार याद किया।
सभी कांग्रेसियों ने मिलकर भारत के प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर यह शपथ लिया कि देश में शांति एवं भाईचारे को कायम रखेंगे व देश के विकास एवं देश के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
   आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के अध्यक्ष बलबीर सिंह करसायल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर साहू ,असंगठित मजदूर निवारण क्षेत्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत गौरेला के पूर्व पार्षद मनीष दुबे , नगर पंचायत के पार्षद एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष निलेश साहू , पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा , मंडल कांग्रेस कमेटी गौरेला के अध्यक्ष अमित सोनी , गोरखपुर पंचायत के उप सरपंच एवं गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अफसर खान , धनौली मंडल के अध्यक्ष संतोष वर्मा , तरइगांव मंडल के अध्यक्ष गणेश मार्के , पीपरखूटी मंडल के अध्यक्ष तेज राजपूत , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज साहू , पार्षद प्रतिनिधि असलम खान , जिला युवा कांग्रेस के महासचिव रवी राय ,जनपद सदस्य कमलेश राठौर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव डब्लू सोनी (प्रदीप सोनी ) , युवा ब्लॉक अध्यक्ष निलेश गुर्जर , झारखंड के पूर्व सरपंच सुरेश भानु , कोरजा से युवा कांग्रेसी नेता दिलीप सोनी , युवा नेता ईश्वर सिंह , देवलाल युवा कांग्रेस जिला सचिव आदि कांग्रेसी नेताओं ने अपनी उपस्थिति दी

0/Post a Comment/Comments