बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। कोनी क्षेत्र स्थित बॉम्बे अटल आवास में एक पति-पत्नी पर कथित तौर पर गाय का मांस पकाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हंगामे की स्थिति बन गई और हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली।बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जहां पति-पत्नी नशे की हालत में मिले। आरोप है कि घर के भीतर कथित रूप से गौमांस पकाया जा रहा था। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
Post a Comment